चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : ऑस्ट्रेलिया के बजाय बजा भारत का राष्ट्रगान, PCB और ICC पर उठे सवाल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : ऑस्ट्रेलिया के बजाय बजा भारत का राष्ट्रगान, PCB और ICC पर उठे सवाल*
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच से पहले बड़ी गलती हुई। आयोजकों ने ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह भारत का राष्ट्रगान बजा दिया, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस चूक का वीडियो वायरल हो रहा है, और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भारी आलोचना हो रही है। यह टूर्नामेंट का पहला विवाद नहीं है, इससे पहले कराची स्टेडियम में भारतीय ध्वज न लगाने और प्रसारण में पाकिस्तान के नाम का जिक्र न होने को लेकर भी विवाद हुआ था।

2881 views