चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : विराट कोहली फॉर्म में वापसी को तैयार, पाकिस्तान के खिलाफ खास तैयारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : विराट कोहली फॉर्म में वापसी को तैयार, पाकिस्तान के खिलाफ खास तैयारी*
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले फॉर्म में वापसी के लिए बेताब हैं। दुबई में रविवार को होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले कोहली अभ्यास सत्र में 90 मिनट पहले पहुंचे और नेट गेंदबाजों के साथ जमकर बल्लेबाजी की। हाल ही में वह लेग स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले वह अपनी कमियों पर काम कर रहे हैं। भारत के पास 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार का बदला चुकाने का सुनहरा मौका रहेगा।

1809 views