कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, पीएम मोदी से होगी महत्वपूर्ण बैठक

कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, पीएम मोदी से होगी महत्वपूर्ण बैठक*
कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, अमीर को सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मिलवाया गया। अगले दिन, कतर के अमीर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे, और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले, 17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर खुद अमीर का स्वागत किया। यह यात्रा भारत और कतर के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए है।

2144 views