प्रयागराज महाकुंभ में रिकॉर्ड भीड़, 36 दिन में 53 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

प्रयागराज महाकुंभ में रिकॉर्ड भीड़, 36 दिन में 53 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे*
प्रयागराज महाकुंभ में इस साल श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ रही है। अब तक 36 दिनों में 53 करोड़ श्रद्धालु संगम नगरी पहुंच चुके हैं। अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 2016-17 में यहां मात्र 2.35 लाख श्रद्धालु आते थे, जबकि 2024 में यह संख्या 15 करोड़ से अधिक हो गई है। काशी में भी पहले कभी इतनी भीड़ नहीं देखी गई, जितनी पिछले डेढ़ महीने में देखने को मिली है। 2013 में प्रयागराज कुंभ में 55 दिनों में 12 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि 2019 के अर्धकुंभ में यह संख्या 24 करोड़ तक पहुंच गई थी। इस बार के महाकुंभ ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

1876 views