सायबर फ्रॉड के वजह से टैक्सदाता व्यापारियों को आफत – बैंक खाते ब्लॉक !
आजकल व्यापार करना बड़ा मुश्किल होता जा रहा है । उपभोक्ता खरीदी करता है व्यापारी बड़ी निश्चिंतता से भरोसे के साथ अपने upi खाते में पेमेंट लेता है लेकिन वह अनजान है कि upi से भुगतान करने वाले उपभोक्ता का आगे किस किस चेन से उसके खाते में upi पेमेंट का ट्रांजेक्शन हुआ उसमें कौन सा upi ट्रांजेक्शन चेन में आया उसकी कम्प्लेंट की वजह से upi की पूरी चेन जिसके लिंक बैंक खाते ब्लॉक हो जायेगे…। अब यह आफत आये दिन टैक्सदाता व्यापारियों के लिए बड़ी मुश्किल भरा हो रहा है । व्यापारी अपने खाते के बेलेंस के मुताबिक अपने व्यवस्यायिक भुगतान के चेक जारी कर देता है और अगले दिन पता चलता है कि आपका चेक बाउंस हो गया परेशान व्यापारी बैंक जाकर कहता है कि मेरा बैलेंस होने पर भी चेक बाउंस होना मेरी व्यवस्यायिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है …. बैंक की ओर से जवाब सायबर फ्रॉड
की शिकायत के वजह से हुआ लेकिन ईमानदार टेक्सदाता व्यापारी का जमा बैंक बैलेंस कब रिलीज हो इसका कोई जवाब नही ,आप भी लिखित शिकायत आरबीआई को करवाइए…. ब्लॉक खाते की सुनवाई आरबीआई के निर्देशन में होगी ….। इस सब के चलते व्यापारी स्वयं के जमा बैंक बैलेंस का आभाव , बाजार भुगतान से वंचित ओर अपने अगले बिजनेस ट्रांजेक्शन को बाधितों की जकड़ में जाता देखेगा । व्यापारी के लिए upi पेमेंट लेना अब मानो सजा की तरह है पता नही किस upi पेमेंट की वजह से उसका बैंक खाता ब्लॉक हो जाएगा ।






