*राजबाड़ा के बाजार – भरोसे के साथ गुणवत्ता और किफायती कीमतों के बूते पर बड़ा व्यवस्यायिक बाजार माना जाता है*
मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर के ह्रदय स्थल राजबाड़ा जो सबसे बड़ा ओपन स्काय माल के तौर पर पहचाना जाता है । यहां विश्वास और परंपरागत व्यवस्यायिक पहचान वाले संस्थानों के वजह से लोगो मे राजबाड़ा से खरीददारी करने जाने का प्रचलन है ।
राजबाड़ा ओर उसके आस पास यूनाइटेड बाजार प्रमुख रूप से है । गोपाल मंदिर ओर सुभाष चौक जहाँ सस्ता रेडीमेड की दुकानें है वही जबरेश्वर महादेव मंदिर जहाँ मध्यमवर्गीय लोगो की बजट मुताबिक रेडीमेड वस्त्रों की दुकाने है शिवविलास पैलेस जहाँ उत्तम मध्यम रेडीमेड ओर साड़ी लहंगे के बिक्री वाले कारोबारी है । यशोदा माता मंदिर वाले मार्केट हायर क्लास मध्यमवर्गीय के पसंद के रेडीमेड कपड़ो की दुकानें है । आड़ा बाजर महिला सौंदर्य प्रसाधन सामग्रियों का बाजार है । सराफा जहाँ प्रख्यात सोना चांदी का बड़ा कारोबार संचालित होता है और रात्रि में यहां चाट चौपाटी मशहूर है । खजूरी बाजार जहां स्टेशनरी पत्रिका ओर प्रिंटिंग दुकाने संचालित होती है ।बर्तनबाजार जहाँ स्टिलनेस स्टील तांबा एल्युमिनियम पीतल धातुओं के बर्तन कारोबारी है । पिपली बाजर मावा बाजार है । बजाज खाना और मारोठिया बाजर अन्न ओर मसला के साथ श्रंगार वस्तुओं का कारोबार है । सांठा बाजार कपड़ो का खास बाजार है । सीतलामाता बाजार साड़ियों के लिए मशहूर बाजार है । कपड़ा मार्किट होलसेल कपड़ो के लिए ख्यात है । बोहरा बाजार हार्डवेयर्स , स्कूल और ट्रेवलिंग बेग गृह सज्जा वस्तुओं का बाजार है ।
यहां हर कारोबारी के बीच आपसी सौहार्दता कूट कूट का रची बसी है मिठास भरी वाणी यहां के हर एक दुकानदार की पहचान है । इसी वजह से यहां लोगो को पारिवारिकता का माहौल मिलता है और महिलाएं निश्चिंता अटूट विश्वास के साथ हर दिन राजबाड़ा से ख़रीदीदारी करना पसंद करती है । एक ही क्षेत्र में सबकुछ आवश्यकता पूर्ति किफ़ायती दामो पर खरीद लिया जाए इसलिए तो राजबाड़ा जाना पसंद है ।






