व्हाट्सऐप पर गैलरी से फोटो भेजना ज्यादा आसान

व्हाट्सऐप पर गैलरी से फोटो भेजना ज्यादा आसान*
व्हाट्सऐप गैलरी शॉर्टकट रोल आउट कर रही है। यह गैलरी में मौजूद फोटो या वीडियो को केवल एक टैप में शेयर करने की सुविधा है। यह फीचर मीडिया शेयरिंग को तेज और आसान बनाएगा। इसके जरिए यूजर सीधे अपने डिवाइस की गैलरी से फाइल्स भेज सकेंगे, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। व्हाट्सऐप ने चैट बार में कैमरा और गैलरी दोनों शॉर्टकट शामिल किए हैं। कैमरा शॉर्टकट तेजी से फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए उपयोगी है, जबकि गैलरी शॉर्टकट सेव मीडिया शेयर करने में मदद करता है।

3149 views