अमेठी में स्‍मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्‍या

*अमेठी में स्‍मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्‍या*

*लखनऊ में शव का हुआ पोस्टमार्टम, स्मति ईरानी अमेठी रवाना*
लखनऊ (विजय आनंद वर्मा)। यूपी के अमेठी में शनिवार की रात दुस्‍साहसिक वारदात में बदमाशों ने नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे पूरे अमेठी क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद लखनऊ में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन कड़ी पुलिस सुरक्षा में शव को अमेठी ले गये हैं। सांसद स्मृति ईरानी भी हत्या की खबर मिलने के बाद लखनऊ से अमेठी के लिए रवाना हो गयी हैं।
अमेठी के जामो पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान
सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र घर के बाहर सो रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घायल सुरेंद्र सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, रास्‍ते में ही उन्‍होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अमेठी की नवनिर्वाचित भाजपा सांसद स्‍मृति ईरानी के करीबी थे। अमेठी के पुलिस अधीक्षक के अनुसार सुरेंद्र सिंह को देर रात करीब 3 बजे गोली मारी गई । मामले में कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उनके अनुसार पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते सुरेंद्र सिंह की हत्‍या किए जाने की आशंका है। पुलिस की कमी टीमें हत्यारों की तलाश में लगाई गईं हैं।

1399 views