संबोधि धाम में बच्चों और युवाओं के लिए संपूर्ण जीवन निर्माण शिविर सोमवार से मिड ब्रेन एन्ड हार्ट डेवलपमेंट के लिए सिखाए जाएंगे विशेष प्रयोग

संबोधि धाम में बच्चों और युवाओं के लिए संपूर्ण जीवन निर्माण शिविर सोमवार से
मिड ब्रेन एन्ड हार्ट डेवलपमेंट के लिए सिखाए जाएंगे विशेष प्रयोग
जोधपुर, 24 मई। कायलाना रोड स्थित साधना स्थली संबोधि धाम में 13 साल से लेकर 25 साल तक के बच्चों और युवाओं के लिए पांच दिवसीय संपूर्ण जीवन निर्माण संस्कार शिविर का आयोजन सोमवार से होगा। शिविर में दिल्ली के डॉ. संतोष भारद्वाज द्वारा मिड ब्रेन डेवलपमेंट मेथड के विशेष प्रयोग सिखाए जाएंगे जिससे बच्चे आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने, लिखने और बोलने में परफेक्ट बन सकेंगे। कोलकाता के मैनेजमेंट गुरु विक्रम सेठिया द्वारा शतावधान के प्रयोग करवाए जाएंगे जिससे बच्चों की स्मरण शक्ति, एकाग्रता की शक्ति, आत्मविश्वास की शक्ति अधिक मात्रा में बढ़ेगी। इंदौर के मैनेजमेंट गुरु पारस हरिया गोल अचीवमेंट पर प्रैक्टिकल मार्गदर्शन देंगे जिससे बच्चे अपना कैरियर चूज करने और उसे जल्दी प्राप्त करने में सक्षम बन सकेंगे।
शिविर प्रभारी डॉ. शांतिप्रिय सागर ने बताया कि इस पांच दिवसीय आवासीय शिविर में राष्ट्र संत ललितप्रभ महाराज और चंद्रप्रभ महाराज द्वारा बच्चों को जीने की कला और संस्कार निर्माण पर विशेष लेक्चर दिए जाएंगे जिससे बच्चों में परिवार में रहने की कला, बोलने की कला, सदाबहार प्रसन्न रहने की कला, टैलेंट निखारने की कला और सदा स्वस्थ रहने की कला सीखने को मिलेगी। शिविर से बच्चे माता पिता के प्रति रेस्पेक्ट फुल बनेंगे, उनका व्यवहार पॉजिटिव होगा, वे सबके प्रति हेल्पफुल बनने में सफल हो पाएंगे। शिविर में बच्चों को घरेलू चिकित्सा के नुस्खे भी सिखाए जाएंगे साथ ही योगा, प्राणायाम, मेडिटेशन, खेलकूद गायन, भाषण, वाद विवाद से जुड़े अनेक पावरफुल प्रयोग करवाएं और सिखाए जाएंगे। बच्चों को 5 दिन संबोधि धाम में ही रहना होगा। शिविर की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा चुकी है। जोधपुर से बाहर से भी बड़ी संख्या में बच्चे शिविर में भाग लेने आएंगे। शिविर में भाग लेने हेतु संबोधि धाम में शनिवार शाम तक अंतिम नामांकन करवाया जा सकेगा।
Plz update your friends

1266 views