भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के वार्ड 80 के दानिश हिल्स क्लब हाउस में बूथ क्रमांक 223 से संगठन चुनाव की औपचारिकता शुरू की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में प्रदेश की पहली महिला भाजपा नेत्री अर्चना गोस्वामी को कोलार मंडल में बूथ अध्यक्ष के रूप में चुना गया। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सदन में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षणके बिल को पास किया है। जिसके तहत संगठन चुनाव में भी महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी रहनी है। इसलिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सबसे पहले महिला नेत्री को बूथ अध्यक्ष के तौर पर चुना है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा हुजूर विधानसभा के बूथ क्रमांक 223 के मतदाता भी है।
2479 views





