उप राष्ट्रपति अखिल भारतीय कालिदास समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे

उप राष्ट्रपति अखिल भारतीय कालिदास समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे

उज्जैन । देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ मंगलवार 12 नवम्बर को उज्जैन में आयोजित हो रहे 66 वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शमिल होंगे।

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ का मंगलवार 12 नवम्बर को दोपहर 02.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन होगा। वे इन्दौर से दोपहर 02.50 बजे उज्जैन के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे। इसके बाद अपराह्न 03.20 बजे डीआरपी लाईन हेलीपेड पर आगमन करेंगे। हेलीपेड से वे अपराह्न 03.25 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी के लिए रवाना होंगे। अपराह्न 03.30 बजे वे कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में आगमन कर यहां अखिल भारतीय कालिदास समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात शाम 04.10 बजे कालिदास अकादमी से हेलीपेड डीआरपी लाईन के लिए रवाना होंगे। उप राष्ट्रपति शाम 04.15 बजे उज्जैन हेलीपेड आयेंगे। यहां से वे इन्दौर एयरपोर्ट के लिए 04.20 बजे रवाना होंगे।

1608 views