*कनाड़िया तालाब पर वृक्षारोपण*

*एनवायरोमेन्टलिस्ट फाउण्डेशन ऑफ इण्डिया* द्वारा संरक्षित कनाड़िया तालाब के आसपास की 2.5 एकड़ जमीन पर पृक्षारोपण का पहला चरण पूर्ण किया गया
ज्योतिषाचार्य एम के जैन ने बताया कि राहुल केथवास एवं शान्तनु जैन ने लगभग 100 से अधिक पौधे रोपे जिसमे नीम , पीपल , इमली , कनेर , जंगल जलेबी , सेतूत , सागवान , बेहड़ा के पौधे शामिल थे , इन्हें संरक्षित और सिंचाई के लिये माली नियुक्त किया गया है , पेड़ बड़े होने पर खान – पान और रहवास की सुविधा पशुपक्षियों के लिये मददगार साबित होगी , वृक्षारोपण के आगामी चरण 10 नवम्बर को 1000 पौधे रोपने का लक्ष्य है , पर्यावरण प्रेमी इ एफ आई से जुड़ने के लिये राहुल मो. नम्बर 8925858062 सम्पर्क कर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं






