पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान पर हुआ क्षीरसागर दीपावली विशेषांक का विमोचन

पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान पर हुआ क्षीरसागर दीपावली विशेषांक का विमोचन

इंदौर 4 नवम्बर | पावन सिद्ध धाम श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान,छत्रीबाग में परम पूज्य अनंतश्रीविभूषित श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य 1008 श्रीनागोरियापीठाधिपति श्रीस्वामी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज ने प्रतिष्ठित क्षीरसागर राष्ट्रीय पत्रिका के दीपावली विशेषांक का अपने शुभ कर-कमलों से विमोचन किया |

यह जानकारी देते हुए क्षीरसागर राष्ट्रीय पत्रिका की प्रबंध संपादक डॉ.श्रीमती सपना ओझा ने बताया कि इस गरिमापूर्ण अवसर पर क्षीरसागर राष्ट्रीय पत्रिका के प्रधान संपादक एवं विश्व कल्याण अनुष्ठान केन्द्र नामक दिव्य आश्रम के प्रणेता पूज्य गुरुदेव पं. डॉ.भरत कुमार ओझा “भानु” ने महाराजश्री का सादर अभिनंदन किया | महाराजश्री ने भी स्नेहपूर्वक गुरुदेव डॉ.”भानु” को अंगवस्त्रम् तथा पवित्र प्रसाद भेंट करते हुए अपना शुभ आशीर्वाद एवं दीपोत्सव की मंगलकामनाएँ व्यक्त की |

2077 views