प्रधानमंत्री मोदी ने बोत्सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने बोत्सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को दी बधाई*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोत्सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को रविवार को बधाई दी। पीएम मोदी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बोको के साथ पास से काम करने के इच्छुक हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बोत्सवाना के राष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर बधाइयां। आपके सफल कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बोको के साथ निकटता से काम करने को उत्सुक हैं। ‘अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज’ (यूडीसी) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ड्यूमा बोको को बोत्सवाना का छठा राष्ट्रपति घोषित किया गया है।

2010 views