कच्चे तेल के दाम में गिरावट से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपये तक कटौती की है गुंजाइश

कच्चे तेल के दाम में गिरावट से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपये तक कटौती की है गुंजाइश*
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर कटौती की गुंजाइश है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा, पेट्रोलियम कंपनियों के ईंधन पर मुनाफे में सुधार हुआ है। इससे सरकारी तेल कंपनियां चाहें तो कीमतें घटा सकती हैं। इक्रा ने बृहस्पतिवार को कहा, भारत के आयातित कच्चे तेल की कीमत मार्च में 83-84 डॉलर प्रति बैरल थी। सितंबर में यह औसत 74 डॉलर प्रति बैरल हो गई। यदि कच्चे तेल की कीमतें वर्तमान स्तर पर स्थिर रहीं तो खुदरा ईंधन कीमतों में कमी की गुंजाइश है। इस साल 17 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय उत्पाद कीमतों की तुलना में तेल मार्केटिंग कंपनियों की शुद्ध प्राप्ति पेट्रोल के लिए 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 12 रुपये प्रति लीटर अधिक रही।

1675 views