व्हाट्सऐप पर जीमेल जैसी सुविधा*
व्हाट्सऐप में एक और नया फीचर मिलने वाला है। इसका नाम है मैसेज ड्रॉफ्ट। इसके तहत यूजर को व्हाट्सऐप में ड्रॉफ्ट मैसेज दिखेगा। वेबीटाइंफो ने इसकी जानकारी दी है। चैट लिस्ट से ही देख पाएंगे कि उन्होंने कौन सा मैसेज किसके लिए ड्रॉफ्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप ओपन करने के बाद चैट लिस्ट में ही लास्ट मैसेज की जगह अगर कोई भी ड्रॉफ्ट में है तो वह दिखाई देगा। हालांकि यह फीचर केवल एंड्रॉयड के कुछ लकी बीटा यूजर के लिए उपलब्ध है।






