53 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए जाने पर विशेषज्ञ ने जताई चिंता

53 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए जाने पर विशेषज्ञ ने जताई चिंता*
भारत दवाओं का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन करने वाला देश है। मगर, भारतीयों को अच्छी गुणवत्ता की दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में सामने आई सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) की एक रिपोर्ट में हुआ। ड्रग रेगुलेटर ने कई दवाओं की गुणवत्ता की जांच की थी, जिसमें 50 से ज्यादा दवाएं फेल हो गईं। आसान भाषा में कहें, तो ये दवाएं तय मानकों के अनुरूप नहीं बनाई गई थीं। अब एड्स सोसायटी ऑफ इंडिया के एमेरिटस अध्यक्ष ने इसे लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि हम दुनिया की फार्मा राजधानी हैं और ऐसे समय में अगर दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठता है तो यह एक बुरी स्थिति है।

1809 views