जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत भोजन प्रसादी का वितरण।

जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत भोजन प्रसादी का वितरण।

जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा अपने सेवा प्रकल्पो के अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। मैत्री परिवार द्वारा यह कार्य श्री सत्य साई सेवा समिति रेलवे कॉलोनी पर किया गया।

ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया की मैत्री परिवार हमेशा जीव दया और नर सेवा नारायण सेवा के सेवा प्रकल्पो को सम्पादित करता आया है। इसी कड़ी में मैत्री परिवार द्वारा श्री सत्य साई सेवा समिति रेलवे कॉलोनी पर पहुंचकर जरुरत मंद व्यक्तियों को भोजन प्रसादी वितरण किया गया।

इस संपूर्ण व्यवस्था में अमित रीना कोठारी परिवार एवं मनोज नेहा अग्रवाल परिवार द्वारा लाभार्थ लिया गया। श्री सत्य साई सेवा समिति रेलवे कॉलोनी के संदीप दलवी , ओमप्रकाश गौर एवं कपिला गौर द्वारा इस गतिविधि में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

इस आयोजन में वैभव मेहता , नीलेश कोठारी , भावेश गादिया , नीलेश मंडलेचा, गौरव कास्तिया , राहुल नवलखा ,राहुल सकलेचा , मनोज अग्रवाल , आशीष नवलखा , राजेश चोपड़ा ,संजय रामसना , रक्षम कोठारी , राखी गादिया , रुपाली नवलखा , पूनम कास्तिया आदि उपस्तिथ रहे।

1809 views