मथुरा-वृंदावन में लिए 43 सैंपल, पेड़े का सैंपल मिला संदिग्ध

मथुरा-वृंदावन में लिए 43 सैंपल, पेड़े का सैंपल मिला संदिग्ध*
तिरुपति में लड्डू प्रसादम में गड़बड़ी सामने आने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाया। मथुरा और वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर स्थित मिठाई और प्रसाद की दुकानों से सैंपल लिए। खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही सैंपल की जांच की गई तो इसमें वृंदावन में मिठाई की एक दुकान से लिए गए पेड़े का सैंपल संदिग्ध पाया गया। उसे मुख्य प्रयोगशाला भेजा गया है। मंदिरों के आसपास और बाजारों में प्रसाद और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया गया।

1541 views