यूपीआई भुगतान पर लोगों का भरोसा बढ़ा

यूपीआई भुगतान पर लोगों का भरोसा बढ़ा*
देश में यूपीआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अगस्त में यूपीआई के जरिए लेनदेन बीते वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 58 फीसदी अधिक रहा है। उधर, गैस, बिजली, डीटीएच समेत अन्य बिलों के सुरक्षित भुगतान के लिए लोग भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) को अपना रहे हैं। इससे पता चलता है कि लगातार ऑनलाइन लेनदेन के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। आरबीआई के आंकड़े बताते हैं कि चालू वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यूपीआई के जरिए 101 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इस अवधि में एनसीपीआई ने यूपीआई सेवा का विस्तार भी किया है। मार्च 2024 से नेपाल में भी यूपीआई पर्सन टू मर्चेंट (पी2एम) की सुविधा शुरू की थी। इसके बाद से नेपाल में यूपीआई के जरिए एक लाख से अधिक लेनदेन किए गए हैं। इसके साथ ही, ऑटो पेमेंट और वॉलेट पेमेंट की सुविधा के साथ फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का उपयोग भी तेजी से बढ़ा है।

1742 views