अब आडवाणी-जोशी को घर जाकर सदस्य बनाएंगे नड्डा

अब आडवाणी-जोशी को घर जाकर सदस्य बनाएंगे नड्डा*
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी गुरुवार को फिर से पार्टी के सदस्य बनेंगे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों बुजुर्ग नेताओं के आवास पर जाकर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराएंगे। इस दौरान पार्टी के महासचिव अरुण सिंह भी साथ रहेंगे। लालकृष्ण आडवाणी ‘भाजपा की पूर्ववर्ती जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे हैं और डॉ. जोशी भाजपा के भी संस्थापक सदस्य हैं। आडवाणी ने कई बार अध्यक्ष पद संभाला। पार्टी का सदस्यता अभियान निरंतर जारी है और लोग इससे जुड़ रहे हैं।

3082 views