राजीव की तुलना में राहुल अधिक बौद्धिक : पित्रोदा*
गांधी परिवार के विश्वासपात्र सैम पित्रोदा ने कहा है कि राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी की तुलना में अधिक बौद्धिक व रणनीतिकार हैं। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी में भावी प्रधानमंत्री के सभी गुण मौजूद हैं। शिकागो से बातचीत में पित्रोदा ने विदेश यात्राओं के दौरान सरकार की आलोचना की टिप्पणियों को लेकर राहुल पर भाजपा के हमले को बेबुनियाद करार दिया। पूर्व पीएम राजीव गांधी व राहुल के बीच समानताओं के सवाल पर पित्रोदा ने कहा कि उन्होंने कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। राहुल व राजीव के वीच शायद यही अंतर अंतर है कि राहुल ज्यादा बौद्धिक और विचारक हैं, राजीव थोड़े ज्यादा कर्मशील थे। उनका डीएनए एक है। वे सभी के लिए एक बेहतर भारत बनाने में विश्वास करते हैं।






