-गोबर से बनी गणेश की मूर्तियाँ स्थापना हेतु भेंट की गई

-गोबर से बनी गणेश की मूर्तियाँ स्थापना हेतु भेंट की गई
-पर्यावरण संरक्षण हेतु गोबर से बने गणेश स्थापना हेतु भेंट

इंदौर, 3 सितंबर ।स्वर्णिम फ़ाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में, आज कर्मचारियों को गोबर से बने गणेश की मूर्तियाँ अपने घरों में स्थापना करने हेतु भेंट की गई । इस अवसर पर फ़ाउंडेशन के संस्थापक वीरेन्द्र कुमार रेखा जैन ने कहा कि गोबर से बनी गणेश की मूर्तियाँ पूरी तरह से प्राकृतिक होती हैं और इन्हें पानी में विसर्जित करने पर कोई प्रदूषण नहीं होता। इससे जल स्रोतों और पर्यावरण की शुद्धता बनी रहती है ।
अध्यक्ष विवेक शारदा जैन ने बतलाया कि गोबर का हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक संदर्भ में विशेष महत्व है। गोबर को शुद्ध और पवित्र माना जाता है, और इसे गणेश जी की मूर्ति के रूप में अपनाकर हम अपनी परंपराओं का सम्मान करते हैं।
विशाल जोशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के उपहार संगठन के सदस्यों के बीच एकता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। यह पहल हमें एक परिवार की तरह एकजुट होकर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है।

1943 views