नई दिल्ली वंदे भारत के नाश्ते मे आमलेट मे कॉकरोच,हंगामा*
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान परोसे जाने वाले खाने में एक बार फिर से काकरोच मिला है। इस बार घटना वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत में हुई है। यात्री ने नाश्ते में आमलेट मांगा था। जब उसने आमलेट खाना शुरू किया तो उसमें काकरोच नजर आया। यात्री ने इसकी शिकायत की। अन्य यात्रियों ने भी हंगामा मचा दिया। टीटीई और आइआरसीटीसी के स्टाफ ने यात्री को समझाने की कोशिश की। विवाद बढ़ता देख शिकायतकर्ता को अपने साथ लेकर गए और वह दोबारा अपनी सीट पर लौट कर नहीं आया। जब यह वाकया हुआ तो यात्री के सीट के बगल यात्रा कर रहे सुनील मिश्रा नाम के यात्री ने काकरोच युक्त आमलेट की फोटो खींची और शिकायत के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी-7 में सीट नंबर 74 पर एक यात्री यात्रा कर रहा था। उनकी मांग पर नाश्ते में आमलेट दिया गया। जब पैकेट उसने खोला तो उसमें काकरोच निकला। इससे यात्री भौचक रह गया और चिल्लाने लगा। यात्रियों ने बताया कि यह वाकया उस वक्त हुआ था जब ट्रेन फतेहपुर के आसपास पहुंची थी।






