जातिगत जनगणना के खिलाफ नहीं RSS, पर चुनावी इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत

जातिगत जनगणना के खिलाफ नहीं RSS, पर चुनावी इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत*
आरएसएस के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने कहा, ‘हमारे समाज में जाति संवेदनशील मुद्दा है। यह देश की एकता सेभी जुड़ा हुआ सवाल है। इसलिए इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, न कि चुनाव और राजनीति को ध्यान में रख कर।’राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से जाति गत जनगणना को लेकर बड़ा बयान सामनेआया है। संघ नेजाति जनगणना के लिए अपना समर्थन जताया है, मगर कुछ शर्तें भी रखी हैं। केरल के पलक्कड़ में तीन दिन तक चली समन्वय बैठक के समापन के बाद आरएसएस के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने सवालों के जवाब दिए। जातिगत जनगणना के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए यह उपयोगी है, लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि इसका इस्तेमाल चुनावी उद्देश्यों के लिए न हो।

2077 views