कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोची रामचेत को भेजी सामग्री, बोले- इससे अपना व्यापार शुरू कीजिए*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सुल्तानपुर के मोची रामचेत को जूता-चप्पल बनाने की सामग्री भेजी है और कहा कि आप इससे अपना व्यापार शुरू कीजिए। सोमवार को उनकी दुकान पर सामग्री लेकर पहुंचे लोगों ने रामचेत को बताया कि ये सामग्री राहुल गांधी ने भेजवाई है। इस सामान से वह अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं।व्यापार शुरू करने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए राहुल गांधी ने कच्चे माल के साथ ही छोटी-छोटी मशीनें भी भेजवाई हैं। सामान की कीमत करीब लाख रुपये बताई जा रही है जिसमें चमड़ा, लेदरपेस्ट, धागा, सुई और शोल के साथ-साथ कई अन्य सामान भी भेजी है। जैसे ही आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई रामचेत की दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई।






