प्रसिद्ध मंदिर चिंतामण गणेश जी की सड़क का काम हुआ शुरू

*प्रसिद्ध मंदिर चिंतामण गणेश जी की सड़क का काम हुआ शुरू!*

रतलाम। शहर के पेलेस रोड़ स्थित भगवान चिंतामण गणेश जी के मंदिर से लगी हुई सड़क काफी समय से जर्जर हो चुकी थी और 15 दिन पहले नगर निगम द्वारा सड़क को नई बनाने के लिए खोद दी गई थी। खोदने के 15 दिन बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होने से मंदिर प्रशासन और भक्तों द्वारा आक्रोश जताया गया था और कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी सोशल मीडिया और समाचारपत्र के माध्यम से जारी की गई थी।*

*जिसका असर यह हुआ कि बीते कल से मंदिर क्षेत्र की सड़क का काम युद्धस्तर पर प्रारम्भ कर दिया गया और 1-2 दिन में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी!*

1608 views