शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत; सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 24650 के करीब पहुंचा

शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत; सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 24650 के करीब पहुंचा*
शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत; सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 24650 के करीब पहुंचा । वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान और खुदरा निवेशकों की ओर से लगातार निवेश से बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मजबूत हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 338.21 अंक चढ़कर 80,762.89 पर पहुंच गया । एनएसई निफ्टी 87.65 अंक बढ़कर 24,660.30 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभ में रहीं। भारती एयरटेल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स पिछड़ गए। एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो में तेजी रही जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

1943 views