ट्रंप का एलान- हैरिस को हराया तो मस्क को दे सकते हैं कैबिनेट में जगह, जानें टेस्ला प्रमुख की प्रतिक्रिया

ट्रंप का एलान- हैरिस को हराया तो मस्क को दे सकते हैं कैबिनेट में जगह, जानें टेस्ला प्रमुख की प्रतिक्रिया*
एक इंटरव्यू के दौरान एलन मस्क ने कहा था कि ‘मेरी इच्छा है कि सरकारी खर्च का प्रबंधन करने में वह सरकार की मदद करें। इस पर ट्रंप ने घोषणा की थी कि अगर वह व्हाइट हाउस पहुंचते हैं तो मस्क को कैबिनेट पद की पेशकश करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिलने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैबिनेट में टेस्ला के सीईओ को जगह मिलने को लेकर चर्चाओं का आलम है। इस बीच एक यूजर की पोस्ट में एलन मस्क ने चर्चाओं को हवा दे दी है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि एलन मस्क को सक्षमता विभाग की पेशकश होगी। इस पर मस्क ने जवाब देते हुए लिखा कि बिल्कुल सही नाम। मस्क की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

1876 views