सूर्योदय के बाद ही फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

सूर्योदय के बाद ही फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा*
हर घर तिरंगा अभियान व स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर शासन ने गाइलाइन जारी कर दी है। सूर्योदय के बाद ही देश का राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकेंगे। निजी और व्यावसायिक भवनों पर झंडा फहराया जाएगा, मगर सूर्यास्त से पहले ही झंडे को सम्मान के साथ उतारना होगा। नियमानुसार झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए। इसकी लंबाई व चौड़ाई का अनुपात 3: 2 होना चाहिए। झंडा बनाने में खादी और हाथ से कता हुआ कपड़ा, मशीन से बना हुआ कपड़ा, सूती, पालिस्टर, ऊनी, सिल्क आदि प्रयोग हो सकता है। झंडे में तीन रंग होने चाहिए। इनमें सबसे ऊपर केसरिया, मध्य में सफेद व सबसे नीचे हरा रंग होना चाहिए। सफेद पट्टी में 24 तीलियों वाले अशोक चक्र का होना भी अनिवार्य है।

2211 views