विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस: PM मोदी ने पीड़ितों को किया याद, कहा- यह लोगों के साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन

विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस: PM मोदी ने पीड़ितों को किया याद, कहा- यह लोगों के साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन*
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों को याद किया, जो विभाजन के दौरान प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 1947 में विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शाह ने कहा कि जो राष्ट्र अपने इतिहास को याद रखता है वह अपना भविष्य बनाने के साथ एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर सकता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर हम उन लोगों को याद करते हैं जो विभाजन के दौरान प्रभावित हुए थे। यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। विभाजन के दौरान कई लोग प्रभावित हुए, उन्हें अपना जीवन फिर से शुरू करना पड़ा। आज हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।”

1541 views