*सिंगरौली पानी के तेज बहाव में बहकर कोयला खदान में गिरी बोलेरो, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान*
सिंगरौली जिले के एनसीएल कोल ब्लॉक के दूधीचुआ कोल माइंस में देखते ही देखते एक बोलेरो पानी में बह गई। सोमवार की शाम हुई तेज बारिश के बाद गाडियां पानी में बहने लगी हालांकि ड्राइवर और अन्य लोग बोलेरो से कूद कर अपनी जान बचाई मौके पर मौजूदा दूसरी गाड़ी के ड्राइवर ने इसको पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। दरअसल जैसा वीडियो में देखा जा सकता है पानी का बहाव काफी तेज है और गाड़ी पानी में कागज की नाव की तरह बह गयी।
2747 views





