बजट ऐलानों से बाजार ‘हैरान’, सोने के दाम दो कारोबारी सत्र में 4,000 रुपये घटे*
बजट में बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा से सोने की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। दो दिन में सोना 4,000 रुपये टूट गया। वहीं, बुधवार को यह दिल्ली सराफा बाजार में 650 रुपये सस्ता होकर 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। हालांकि, चांदी बिना किसी उतार-चढ़ाव के 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ। सोना पिछले कारोबारी सत्र में 3,350 रुपये सस्ता हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोना मजबूती के साथ 2,461.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा






