84 साल बाद दुनिया का सबसे गर्म दिन 22 जुलाई*
दुनियाभर में 84 साल बाद धरती का तापमान 22 जुलाई 2024 को सबसे गर्म रहा। इस दिन औसत तापमान 17.15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 21 जुलाई को दर्ज अधिकतम तापमान 17.09 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (सी3एस) की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। इससे पहले शोधकर्ता 21 जुलाई का दिन 1940 के बाद का सबसे गर्म दिन मान रहे थे, लेकिन 22 जुलाई का तापमान 0.06 डिग्री वृद्धि के साथ अधिक गर्म रहा। जर्मनी के लीपजिग विश्वविद्यालय में जलवायु वैज्ञानिक कार्स्टन हौस्टीन ने कहा, यह रिकॉर्ड तोड़ने वाले तापमानों की सीरीज को आगे बढ़ाता है, क्योंकि जून लगातार 12वां महीना था जब वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा तक पहुंच गया या उससे अधिक हो गया था। रिपोर्ट में तेजी से गर्म हो रही धरती को लेकर वैज्ञानिकों ने चिंता जताते हुए कहा कि समय रहते नहीं संभले तो आने वाले समय में दुनिया तापमान के नए रिकॉर्ड देखेगी।
✒️ *।
1876 views





