भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव होगा कुछ खास

भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव होगा कुछ खास*
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि ब्रज में इस बार उनका 5251वां जन्मोत्सव खास होगा। मठ, मंदिर और आश्रमों के साथ सामाजिक भागेदारी इस उत्सव को और भव्यता प्रदान करेगी। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन्मोत्सव की कार्य योजना तय करने के लिए प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बृहस्पतिवार को मथुरा आ रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार 26 अगस्त को मनाई जाएगी। ब्रजवासी अपने आराध्य श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव मनाएंगे।

2881 views