रोजगार व अवसरों के नए युग की होगी शुरुआत: अमित शाह

रोजगार व अवसरों के नए युग की होगी शुरुआत: अमित शाह*
दूरदर्शी, जनहितैषी और विकासोन्मुखी बजट। यह रोजगार व अवसरों के नए युग की तरफ ले जाते हुए भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने की राह पर गति प्रदान करेगा। केंद्रीय बजट भारत की उद्यमशीलता शक्ति व व्यापार को आसान बनाकर आर्थिक विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अटूट प्रतिवद्धता को दर्शाता है। मोदी सरकार ने कर निर्धारण नियमों को सरल बनाकर देश के करदाताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। यह बजट न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तहत देश के उद्देश्य, उम्मीद व आशावाद की नई भावना को दर्शाता है, बल्कि उन्हें मजबूत भी करता है।… देश के युवाओं, नारी शक्ति व किसानों की शक्ति का उपयोग करते हुए यह बजट एक नए युग की शुरुआत करेगा। यह देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं व विश्वास को पूरा करने के लिए मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के संकल्प का प्रतिबिंब है। इसमें युवाओं व महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ किसानों के लिए अनेक अवसर उपलब्ध करने का प्रावधान है। यह विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है। जनता के हितों की पूर्ति करने वाले और विकास हितैषी इस दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार।

1675 views