जीएसटी में जुर्माना घटाने का फायदा उठाने की समयसीमा अब 60 दिन*
वित्त मंत्री ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी ने आम लोगों पर कर का बोझ कम करते हुए अनुपालन बोझ और व्यापार एवं उद्योग के लिए लॉजिस्टिक लागत को कम किया है। उन्होंने जीएसटी को सफल करार दिया। व्यापार को सुगम बनाने के लिए जीएसटी कानून में कई संशोधन किए गए हैं। शराब के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल को इस कर के दायरे से बाहर रखा गया। कर दाताओं के लिए कर मांग एवं ब्याज के भुगतान के साथ जुर्माना घटाने का फायदा उठाने के लिए समय सीमा को 30 दिनों बढ़ाकर 60 दिन कर दिया गया है।






