10 ग्राम सोना खरीदने पर बचेंगे 6,075 रुपये*
सोना, चांदी और प्लेटिनम समेत कुछ कीमती धातुओं पर लगने वाले सीमा शुल्क में कटौती की गई है। सोने-चांदी पर सीमा शुल्क को 15% से घटाकर 6% और प्लैटिनम पर 15.4% से घटाकर 6.4% किया गया है। अब सोने, चांदी और प्लैटिनम के आभूषण खरीदना अब सस्ता पड़ेगा… फैसले के बाद 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम के आभूषण पर सीधे 6,075 रुपये की बचत होगी। ऐसे समझें: अभी 22 कैरेट सोने के आभूषण खरीदने पर 67,500 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इसमें 15% यानी 10,125 रुपये सीमा शुल्क होता है। अब यही आभूषण खरीदने के लिए 6% सीमा शुल्क यानी 4,050 रुपये देना होगा। इस तरह, 6,075 रुपये बचेंगे।






