राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अंगीकार दिवस मनाया 
इंदौर।स्टेट प्रेस क्लब, मप्र एवं संस्था तिरंगा अभियान ने सोमवार 22 जुलाई को देश के राष्ट्र ध्वज का अंगीकार दिवस मनाया।
22 जुलाई 1947 को संविधान सभा में अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र प्रसाद और राष्ट्र ध्वज कमेटी के अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्वतंत्र भारत के ध्वज के रूप में तिरंगे ध्वज को अंगीकार किया था।इसी दिन प्रतिवर्ष तिरंगा दिवस मनाया जाता है।इस ध्वज को पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था।
सोमवार क़ो गांधी हॉल परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में बीजेपी, मप्र के सह- मीडिया प्रभारी दीपक जैन ‘टीनू’ ने ध्वज फहराकर तिरंगे का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि हम वैलेंटाइन डे, फ्रेंडशिप डे,फादर्स डे जैसे कई दिन याद रखते हैं लेकिन राष्ट्र ध्वज का जन्मदिन बनाना गर्व का पल हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के शहर अध्यक्ष सुदेश गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद
महानगर के महामंत्री नीलेश राठौर, पप्पू यादव, प्रवीण पाटीदार, दीपक रावत,मुकेश पथरोड़, प्रवीण धनोतिया, दीप हिरयानी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
संस्था तिरंगा अभियान और स्टेट प्रेस क्लब,मप्र के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में राष्ट्रध्वज का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया।
1809 views





