फैशन शो विद देसी सोल’ के आडिशन में खूब हुआ धमाल

फैशन शो विद देसी सोल’ के आडिशन में खूब हुआ धमाल

सेंट्रल इंडिया के पहले प्लस साइस फैशन शो के आडिशन में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

इंदौर। हर कोई अपना हुनर दिखाने के‌ लिए बेताब था। किसी से साड़ी को अनोखे अंदाज में‌ पहना‌ था तो किसी ने लंहगे को खूबसूरती से पेश‌ किया। कुछ ऐसा ही नजारा था सेंट्रल इंडिया के पहले प्लस‌ साइज ‘फैशन शो विद देसी सोल’ व ‘मिस एंड मिसेज इंदौर’ के आडिशन का। जिसे इंदौर बिजनेस वीमेन एम्पावरमेंट (आईबीडब्ल्यू ई) ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें‌ महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। हर किसी के चेहरे पर चमक थी।
आईबीडब्ल्यूई की फाउंडर और फ़ैशन डिज़ाइनर पायल जायसवाल और उनके कमिटी सदस्यों स्नेहा वीरवानी, अर्चना राजवाल, नेहा जोशी, मितोशी शाह और जिगनामालदे ने बताया कि हम बहुत समय‌ से कुछ अलग व खास करने का सोचा रहे थे। इसलिए हम सभी ने मिलकर तय किया कि क्यों न प्लस साईज की महिलाओं के लिए पिजेंट व फैशन शो रखे। ताकि उन्हें भी अपना टेलेंट दिखाने का मौका मिले। ‘देसी सोल फैशन शो ‘का हमें बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला‌ है। लोगों का रिस्पांस देखकर एक बार और हम आनलाइन और आफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर आडिशन लेंगे। ताकि सभी‌को मौका मिल‌ सके। हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे। इसे सफल बनाने के लिए हम एक महीने पहले से काम में जुट गए। कई उतार चढ़ाव भी देखें, लेकिन ठान लिया‌ था, शहर‌ के‌ लिए कुछ अलग करके ही‌ दम लेंगे। आडिशन में जो महिलाएं सिलेक्ट होंगी, उनके‌ लिए ग्रुमिंग सेशन व ग्रेंड फिनाले अगस्त में रखने की प्लानिंग है।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके‌ हुई। इसमें पांच केटेगरी रखी गई थी। वाॅक, एटिट्यूड, ड्रेस,..कान्फीडेंस जिसके अनुसार चयन किया गया। जजेस के रूप में फैशन काॅरियोग्राफर प्रमोद वर्मा, माडल चेताली जैन, ब्यूटीशियन अनामिका सतलानी, हेयर ड्रेसर व मेकअप आर्टिस्ट मोहनिश जायसवाल, मिसेज एशिया इंटरनेशनल सोनिया सोनी मौजूद थे।

1742 views