क्या भगवान राम के नाम पर था इसलिए.’ रामनगर का नाम बदलने पर राहुल गांधी और डीके शिवकुमार पर भड़की भाजपा

क्या भगवान राम के नाम पर था इसलिए.’ रामनगर का नाम बदलने पर राहुल गांधी और डीके शिवकुमार पर भड़की भाजपा*
कर्नाटक में रामनगर जिले का नाम बदलने पर सियासी घमासान मच गया है। कर्नाटक सरकार के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण रखने का प्रस्ताव सीएम सिद्धारमैया को सौंपा है। डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कर्नाटक के रामनगर जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव बेंगलुरु दक्षिण जिले के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपा। कांग्रेस नेता ने कहा कि नाम बदलने का उनका उद्देश्य बेंगलुरु की वैश्विक प्रतिष्ठा का इस्तेमाल करना है। सिद्धारमैया सरकार के इस फैसले पर भाजपा और जेडीएस ने आपत्ति जाहिर की है।

1876 views