गुलवीर ने 10 किमी में जीता रजत पदक*
अलीगढ़। एशियन गेम्स में 10 किमी कांस्य पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह को नेशनल के रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसी चैंपियनशिप में गुलवीर ने पांच किलोमीटर में गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। 63वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में आयोजित की जा रही है। जिसमे रविवार शाम गुलवीर सिंह ने 10 किलोमीटर की रेस में भाग लिया। गुलवीर 29:50:38 मिनट में दौड़कर दूसरे स्थान पर रहे। अलीगढ़ की नीरू हारी पर जीता दिल: यूथ नेशनल में गोल्ड के बाद सीनियर में मौका मिला तो नीरू ने निराश नहीं किया। भले ही वह 200 मीटर और 400 मीटर में टॉप तीन में जगह न बनाई हो। सीनियर खिलाड़ियों से मुकाबला लेते हुए नीरू सेकेंड नहीं कुछ पल्स से पीछे रह गई।






