सपा सांसद अवधेश के नाम पर ‘इंडिया’ एकमत

सपा सांसद अवधेश के नाम पर ‘इंडिया’ एकमत*
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर शिकस्त के बाद इंडिया गठबंधन उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। गठबंधन समाजवादी पार्टी से वरिष्ठ सांसद अवधेश प्रसाद पर दांव लगा सकता है। 78 वर्षीय अवधेश प्रसाद दलित समुदाय से आते हैं और फैजाबाद (अयोध्या) से जीतकर संसद पहुंचे हैं। अवधेश प्रसाद संसद में अक्सर राहुल गांधी के साथ पहली सीट पर बैठते हैं। सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपाध्यक्ष पद को लेकर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है। ममता बनर्जी ने उपाध्यक्ष के लिए अवधेश प्रसाद का नाम सुझाया है।

1675 views