आइजीआइ एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 बंद होने से 28 उड़ानें रद*
नई दिल्ली: आइजीआइ एयरपोर्ट टर्मिनल-1 के फोर कोर्ट की छत गिरने की घटना का असर उड़ानों पर लगातार जारी है। टर्मिनल-1 के बंद होने के कारण टर्मिनल-2 व 3 से संचालित होने वाली उड़ानों पर असर पड़ा। रविवार को 28 उड़ानें रद कर दी गईं और 60 उड़ानें विलंबित हुईं। रविवार को इंडिगो और स्पाइसजेट ने टर्मिनल-1 के बंद होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करने की घोषणा की। इंडिगो की टर्मिनल-1 से संचालित होने वाली उड़ानें अब टर्मिनल-2 से संचालित होंगी। इसी तरह स्पाइसजेट की टर्मिनल-1 से संचालित होने वाली उड़ानों को स्थानांतरित कर टर्मिनल-3 भेज दिया गया है।






