संसद मे नीट को लेकर फिर हंगामा, राहुल गांधी ने लोकसभा में की एक दिन की चर्चा की मांग

संसद मे नीट को लेकर फिर हंगामा, राहुल गांधी ने लोकसभा में की एक दिन की चर्चा की मांग*
संसद सत्र का आज छठा दिन है। संसद की शुरुआत होते ही विपक्ष ने एजेंसियों के दुरुपयोग मामले में पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आज NEET-UG परीक्षा मामले को फिर हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी। जिसके बाद संसद में हंगामा हो गया था। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, नीट पर हो एक दिन की चर्चा, उन्होंने कहा- यह लाखों छात्रों की समस्या है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सदन ने क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।

1809 views