हो गई शादी, एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, पहली वेडिंग फोटो आई सामने

हो गई शादी, एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, पहली वेडिंग फोटो आई सामने*
सोनाक्षी सिन्हा आखिरकार हमेशा-हमेशा के लिए अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की हो गई हैं। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आज दोनों ने शादी कर अपनी जिंदगी की एक नई पारी शुरू कर दी है।सोनाक्षी सिन्हा की शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। पहले दिन मेहंदी सेरेमनी थी और शनिवार को उनके घर रामायणा में एक खास पूजा रखी गई थी। आज फाइनली सोनाक्षी और जहीर ने शादी कर ली है। उनकी शादी हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाज से नहीं बल्कि उन्होंने सिविल मैरिज की है।सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून की शाम को अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। पहली फोटो में जहीर इकबाल अपनी पत्नी के हाथ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

1742 views