चुनाव से पहले I.N.D.I.A में दिखने लगी दरार, गठबंधन के सदस्यों ने कहा- अब इसकी जरूरत नहीं

चुनाव से पहले I.N.D.I.A में दिखने लगी दरार, गठबंधन के सदस्यों ने कहा- अब इसकी जरूरत नहीं*
राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर I.N.D.I.A में अभी से दरार नजर आने लगी है। गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और भारत आदिवासी पार्टी स्वतंत्र रूप से प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही हैं।आरएलपी अध्यक्ष और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बिना गठबंधन तीन सीटें जीती थीं। उप चुनाव में दो सीटें आरएलपी को मिलेंगी तो ही गठबंधन रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को हराने के लिए हमने गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ा था। अब गठबंधन की जरूरत नहीं है।

2345 views