*पत्नी जशोदाबेन की आय और पेशे के कॉलम में पीएम ने लिखा- जानकारी नहीं*

*पत्नी जशोदाबेन की आय और पेशे के कॉलम में पीएम ने लिखा- जानकारी नहीं*
*5 साल में 52% बढ़कर ₹2.51 करोड़ हुई पीएम मोदी की संपत्ति, ₹4413 का है बैंक बैलेंस*

प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पत्नी जशोदाबेन की आय और पेशे के कॉलम में ‘जानकारी नहीं’ लिखा है। ब्यौरे में प्रधानमंत्री ने अपने ऊपर निर्भर सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हलफनामे के अनुसार, प्रधानमंत्री साबरमती (लोकसभा क्षेत्र 55) के मतदाता हैं।

उधर नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, पिछले 5 साल में उनकी चल-अचल संपत्ति 52% बढ़कर ₹2.51 करोड़ हो गई है। 31 मार्च तक प्रधानमंत्री के पास ₹38,750 नकदी थी जबकि उनके पास ₹4,413 का बैंक बैलेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ₹1.27 करोड़ का फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) है।

1315 views