हवाई यात्रियों के लिए Air India का तोहफा 1 मई से टिकट कैंसिल कराने पर कोई चार्ज नहीं!*

*हवाई यात्रियों के लिए Air India का तोहफा 1 मई से टिकट कैंसिल कराने पर कोई चार्ज नहीं!*

एयर इंडिया ने टिकट बुक करने के 24 घंटे के भीतर उसे रद्द करने या उसमें बदलाव करने पर एक मई से कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है. यह फैसला एक मई से लागू होगा. इसकी जानकारी एयरलाइन के एक दस्तावेज से मिली है.

हालांकि, यात्री इस सुविधा का लाभ तभी ले पाएंगे जब उनके द्वारा बुक टिकट कम से कम सात दिन बाद के लिए हो. भारतीय विमानन नियामक #DGCA ने 27 फरवरी को ‘पैसेंजर चार्टर’ जारी किया. इसमें यह भी शामिल है, जो एक मई से लागू होगा. एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (#सीएमडी) द्वारा 24 अप्रैल को जारी एक सर्कुलर में इस फैसले को लागू करने की जानकारी दी गई है.

2852 views