मोदी की दस वर्षों में 87 लाख की संपत्ति बढ़ी

मोदी की दस वर्षों में 87 लाख की संपत्ति बढ़ी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ जो हलफनाना दाखिल किया है, उसके मुताबिक मोदी के पास न न तो कार है और न ही कोई जमीन। उन्होंने 10 साल से कोई ज्वेलरी नहीं खरीदी। 10 वर्षों के दौरान उनकी पूरी सम्पत्ति 87 लाख रुपये बढ़ी है। पहले चुनाव में 1.65 करोड़ रुपये संपत्ति बताई थी मोदी ने कुल 3.02 करोड़ की संपत्ति बताई है। पांच साल में यह संपत्ति 87 लाख रुपये बढ़ी है। उनके पास 52 हजार 920 रुपये कैश है। वाराणसी में अपने पहले चुनाव (2014) में मोदी ने अपनी कुल संपत्ति 1.65 करोड़ रुपये बताई थी। 2019 में यह 2.15 करोड़ हो गई थी। मोदी ने अपने नामांकन पत्र में पत्नी के रूप में जशोदाबेन का नाम लिखा है लेकिन पत्नी की आय समेत दूसरी जानकारी नहीं दी है। मोदी जब 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने अक्तूबर में एक जमीन खरीदी थी। इसमें वह तीसरे हिस्सेदार थे। बाद में उन्होंने अपना हिस्सा दान कर दिया था। सन-2014 और 2019 में नरेंद्र मोदी के पास सोने की चार अंगूठी थीं। इसका वजन 45 ग्राम है। पिछली बार इस गोल्ड की कीमत 1.13 लाख रुपये बताई गई थी। इस बार यह बढ़कर 2.67 लाख रुपये हो गई है। पोस्ट ऑफिस में 9.12 लाख रुपये के नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) हैं। उनके पास 1 लाख 90 हजार 347 रुपये का जीवन बीमा भी था।

1876 views